गुरुवार की शाम अपनाए इन उपायों को इन उपायों को करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न देगे मनचाहा वर

आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। विष्णु भगवान की कृपा से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

भगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।

गुरुवार के दिन भोजन में चने की दाल का सेवन करना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो एक ही समय का भोजन करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है, परंतु ऐसा माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को विशेष तौर पर व्रत करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है और केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। इस दिन केले का सेवन किसी को भी नहीं करना चाहिए, खासकर व्रत रखने वालों को तो भूलकर भी गुरुवार के दिन केला नहीं खाना चाहिए।

घर के मंदिर में नित्य पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है।

गुरुवार के दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन चने की दाल और केसर का दान करना भी शुभ माना जाता है।

अगर विवाह में बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए कोई सुयोग्य लड़का या लड़की नहीं मिल पा रही है, तो गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए, इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
https://t.me/joinchat/VirKND8_mGUb8i5N

ankit1985

Loading...

Next Post

आज शाम इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी होंगे प्रसन्न देंगे मनचाहा वर

Fri Sep 11 , 2020
आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ayurvedastreet.ayurvedastreet इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई दो पैसे कमाने के लिए दिन-रात एक कर रहा है. सुख-समृद्धि की कामना लिए हर कोई प्रयास करता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उसका धन का […]
Loading...

Breaking News

Loading...