झुर्रियों को दूर करने के ये हैं घरेलू उपाय

चेहरा बनेगा सुंदर, जानें रिंकल्स यानी झुर्रियों को दूर करने के ये हैं घरेलू उपाय

रिंकल्स यानी झुर्रियों को बुढ़ापे की निशानी माना गया है। इनका सबसे ज्यादा असर चेहरे और हाथों पर दिखता है। बढ़ती उम्र के साथ होने वाली झुर्रियों को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन कम जरूर किया जा सकता है। इसके कई घरेलू उपाय हैं। डॉ. श्वेता जिंदल बताती हैं, ‘बढ़ती उम्र के असर को त्वचा पर कम करने में नारियल तेल अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं लंबे समय तक सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को भारी नुकसान भी हो सकता है।’

क्यों पड़ती हैं रिंकल्स या झुर्रियां
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पतली और रूखी होने लगती है। इससे लचीलापन कम हो जाता है और त्वचा खुद को डैमेज होने से नहीं बचा पाती है या डैमेज होने के बाद खुद रिकवर नहीं हो पाती है। इस वजह से झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं।  डॉ. अप्रतिम गोयल कहती हैं, ‘आजकल कम उम्र (मसलन 20 साल) में भी झुर्रियां नजर आने लगी हैं। इसके कारण व्यस्त जीवन शैली, तनाव, नींद की कमी और आहार संबंधी लापरवाही हैं।’

घर बैठे अपने ढीले breast को shape में लाए https://waapp.me/wa/RBXg2iSt

जो लोग लंबे समय तक धूप में काम करते हैं, उनमें झुर्रियां जल्दी असर दिखाती हैं। इसका कारण यह है कि सूर्य की किरणों से त्वचा में मौजूद कोलेजन और इलेस्टिक फाइबर अलग-अलग होने लगते हैं। ये दोनों मिलकर कोशिकाओं को बांधे रखने का काम करते हैं, जिससे त्वचा कसी हुई नजर आती है। इस परत के टूटने से त्वचा कमजोर हो जाती है और झुर्रियां पड़ जाती हैं।

झुर्रियां दूर करने के आसान घरेलू उपाय
डॉ. गोयल के अनुसार, झुर्रियां रोकने के घरेलू उपाय सरल और सस्ते हैं। इनमें शामिल हैं- नारियल तेल, बेसन, अरंडी का तेल, विटामिन ई युक्त फल जैसे सेब, पपीता आदि।

डॉ. जिंदल के अनुसार, ‘नारियल तेल का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह त्वचा को पुनर्जन्म दे सकता है। इसके उपयोग के कई तरीके हैं और बिल्कुल सरल हैं। जैसे- नारियल तेल को रात को चेहरे पर लगाकर सोएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से झुर्रियां कम होने लगती हैं। इसके अलावा नारियल तेल में शहद मिलाएं, चेहरे पर हल्के हाथ से मालिश करें और कुछ देर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।’

नींबू का रस निकालकर एक बोतल में जमा कर लें। नहाने से पहले रोज माथे, मुंह और आंखों के आसपास इसे लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

वजन कम करने का सबसे असान तरीका https://waapp.me/wa/ussTRx7z


दही में उड़द दाल का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो गीले कॉटन कपड़े से पोछ लें। कुछ ऐसा ही प्रयोग बेसन के साथ है। बेसन में हल्दी और जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
झुर्रियां कम करने में कुछ फल भी बहुत कारगर हैं जैसे केला, अंगूर, सेब, पपीता। केले का पल्प बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। वहीं अंगूर का रस चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। इससे भी चेहरे की चमक बढ़ेगी। इसी तरह कच्चे सेब को पीसकर मुंह पर लगाएं। 10 से 15 मिनट रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा पूरी तरह साफ लगेगा।
पपीता विटामिन ए से भरपूर होता है। इसका पल्प बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है। इसी तरह, खीरे को पीसकर उसमें थोड़ा-सा दही मिलाएं और इस लेप को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।

डॉ. अप्रतिम गोयल के अनुसार, ‘इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से किया जाए और कुछ सावधनियां बरती जाएं तो चेहरे पर चमक हमेशा बनी रहेगी। सावधानियां जैसे- खुद को प्रदूषण से बचाएं, अधिक गर्मी या तेज धूप में न निकलें, अपने खान-पान पर ध्यान दें, विटामिट डी की कमी न होने दें, केमिकल वाले सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल कम करें या उन्हें बार-बार न बदलें।

डॉ नुस्खे हॉर्स पॉवर किट ऑर्डर करने के लिए https://waapp.me/wa/asqtfUoC क्लिक करें
या call 9821611189

ankit1985

Loading...

Next Post

बालों को खोने का नुकसान कम करने का उपाय

Fri Jan 24 , 2020
फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें https://www.facebook.com/groups/749534669777457/ हमारे सिर में बालों के 100,000 रेशे होते हैं और एक दिन में 50 से 100 रेशे टूटना बहुत सामान्य माना जाता है। लेकिन जब इससे अधिक  टूटने लगें तो इससे गंजापन हो सकता है और आपको इसके […]
Loading...

Breaking News

Loading...