घरेलू टिप्स – दैनिक रूटीन मे करे इन सब्जियों को शामिल हमेशा के लिए खत्म करे मोटापा

आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

तोरीतोरई या तुरई शायद ही किसी को पसन्द होसादी बोरिंग सी सब्जी। घर में बन भी जाये तो हम सभी नखरे करने लगते हैं। माना कि यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट नहीं हो सकतीलेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

1. वजन घटाने में कारगर है तोरई – यकीन नहीं हो रहाजो सब्जी आप खाने से बचती थींवह आपके वेट लॉस को बढ़ावा देती है। तोरी में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपका पेट लम्बे समय तक भरती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती। पेट कम करने के लिए भी तोरी मददगार है।

2. ब्लड शुगर नियंत्रण – यह तोरी का एक और चमत्कारी फायदा है। तोरी इंसुलिन को नियंत्रित करती हैजिससे खून में शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। तोरी में पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं हैबल्कि धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है

3. इम्युनिटी बढ़ाती है तोरी – अक्सर लिवर इंफेक्शन या पेट में कीड़े हो जाते हैंतो कारण है इंफ्लामेशन और कमजोर इम्युनिटी। चिंता की बात नहीं हैक्योंकि तोरी आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है। तोरी में विटामिन सीआयरनमैग्नीशियमथियामिनरिबोफ्लेविन और जिंक होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। यही नहीं तोरी इंफ्लामेशन को कम करने में भी कारगर है।

4. एनीमिया को दूर रखती है – यह चिंता की बात है कि आजकल हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। एनीमिया यानी आयरन की कमी जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया में थकान और कमजोरी हर वक्त रहती है। दरसल आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता है। आरबीसी के लिए विटामिन बी12 की भी आवश्यकता होती हैतोरी विटामिन बी12 का महत्वपूर्ण स्रोत हैजो आपको एनीमिया से बचाती है।

5. त्वचा में चमक लाती है तोरई – क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर नजर आने वाली अधिकतर समस्याओं का कारण आपका पेट होता है। पेट खराब होने पर चेहरे पर दानेमुंहांसेबेजान त्वचा इत्यादि समस्या होती हैं।

ankit1985

Loading...

Next Post

'मरने के बाद' का अनुभव कैसा होता है?

Tue Sep 22 , 2020
आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ayurvedastreet.ayurvedastreet ये वाकया इंग्लैंड में 2011 का है. 57 साल के मिस्टर ‘ए’ काम के दौरान अचानक बेहोश हो गए और उन्हें साउथैम्पटन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्साकर्मी उनके पेशाब करने के रास्ते में केथेटर डालने की […]
Loading...

Breaking News

Loading...