जीवन में बड़ा करना चाहते तो ये कहानी आपको मदद करेगी

फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें

एक पुरानी प्रचलित कथा के अनुसार एक राजा अपने पड़ोसी राज्य में यहां घूमने गया। पड़ोसी राजा ने खूब अच्छी तरह मेहमान राजा की मेजबानी की। कुछ दिन वहां रहने के बाद राजा अपने राज्य में लौटने लगा तो पड़ोसी राजा ने उसे दो सुंदर कबूतर उपहार में दिए।

राजा उन दोनों कबूतरों के लेकर अपने महल में आ गया। वहां एक सेवक को कबूतरों की देखभाल में नियुक्त कर दिया। सेवक सुबह-शाम कबूतरों के लिए दाना-पानी का इंतजाम कर देता। कुछ दिन बाद जब राजा उन कबूतरों का हाल जानने पहुंचा।

सेवक ने बताया कि एक कबूतर तो बहुत ऊंचाई तक उड़ता है, लेकिन दूसरा पेड़ की एक शाखा पर ही बैठा रहता है। ये जानकर राजा को बहुत दुख हुआ कि दूसरा कबूतर उड़ क्यों नहीं रहा है।

राजा ने तुरंत अपने मंत्रियों को बुलवाया, लेकिन कोई भी ये नहीं समझ पा रहा था कि दूसरे कबूतर को क्या हुआ है।

तभी किसी ने राजा को सलाह दी कि पक्षियों के जानकार को बुलवाना चाहिए। मंत्रियों ने तुरंत ही एक गरीब को किसान को बुलवा लिया।

किसान पक्षियों का जानकार था, उसने कबूतर के आसपास का क्षेत्र देखा और जिस पेड़ की शाखा पर वह बैठा रहता था, वह शाखा ही काट दी।

इसके बाद दूसरा कबूतर भी आसमान में बहुत ऊंचाई तक उड़ने लगा। किसान ने राजा को बताया कि ये कबूतर इस शाखा के मोह में फंसा हुआ था, उड़ने की जोखिम लेने से डरता था, जब ये शाखा ही काट दी गई तो उसके पास उड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इस कारण वह अब ऊंचाई तक उड़ने लगा है। ये देखकर राजा प्रसन्न हो गया और उसने किसान स्वर्ण मुद्राओं से सम्मानित किया।

कथा की सीख

इस कथा का मूल संदेश ये है कि जो लोग जोखिम लेने से डरते हैं, अपने आराम वाले काम को छोड़ना नहीं चाहते, वे ऊंचाई तक उड़ नहीं सकते यानी कोई सफलता नहीं हासिल कर पाते हैं। अगर आप भी कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो जोखिम लेना पड़ेगी।

(डॉ. नुस्खे )
Delhi 7455896433
डॉ नुस्खे अश्वगंधा रोज़ाना सुबह शाम 1-1 चमच्च दूध के साथ खाए और अपनी ताकत, immunity बढ़ाएं
डॉ नुस्खे अश्वगंधा आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या WhatsApp 7455-896-433 और पाएं पूरे भारत में डिलीवरी 

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies

ankit1985

Loading...

Next Post

एक छोटा सा उपाय साथ में करें पति पत्नी फिर नहीं होगी लड़ाई

Fri Nov 1 , 2019
फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें https://www.facebook.com/groups/749534669777457/ पूजा-पाठ से जुड़ी एक परंपरा ये है कि पति-पत्नी को एक साथ पूजन कर्म करना चाहिए। पति या पत्नी अकेले पूजा-अर्चना करते हैं तो उसका अधिक महत्व नहीं माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के […]
Loading...

Breaking News

Loading...