भूलकर भी नहीं खाएं ये चीज़ें सावन में लग जाती हैं बीमारियां होते हैं शिव जी नाराज

फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें

https://www.facebook.com/groups/749534669777457/

सावन का पावन महीना कल से शुरू हो जाएगा। इस महीने में सभी लोग शिव जी की कृपा पाने के लिए उनकी भक्ति में डूब जाते है। यह मानसून का समय होने पर इस दौरान खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस समय दौरान बहुत सी ऐसी चीजें है जिन्हें खाने से बचना चाहिए। साथ ही इन्हें खाने को लेकर धार्मिक व वैज्ञानिक दो अलग-अलग कारण माने जाते है। तो चलिए जानते है सावन में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों…

हरी पत्तेदार सब्जियां

सावन का महीना मानसून को साथ लेकर आता है। ऐसे में मानसून के मौसम में कीड़े सबसे ज्यादा पनपते है। साथ ही ये कीड़े हरी पत्तेदार सब्जियों पर चिपक जाते है। इसतरह इस मौसम में इनका सेवन करने से पेट और स्किन से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। इसलिए इस दौरान इसे खाने से परहेज रखना चाहिए।

बैंगन

बैंगन को अशुद्ध सब्जी के तौर पर माना जाता है। इसलिए सावन के पवित्र महीने में इसे खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान बारिश होने के कारण इसमें कीड़े पनपने लगते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बीमार होने का खतरा बढ़ता है।

दूध और इससे बनी चीजें

सावन के शुभ महीने में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। मगर खासतौर पर दूध, दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। अगर दूध का सेवन करना भी हो तो उसे कच्चे की जगह अच्छे से उबाल कर पीना चाहिए।

मसालेदार भोजन

भले ही मसालेदार भोजन खाने में अच्छा लगता है। मगर ज्यादा मसालों का इस्तेमाल करने से इसे पचाने में दिक्कते होती है। इसे पचाने में आंतों को ज्यादा काम करने से शरीर की एनर्जी कम होती है।

कढ़ी

सावन के महीने में कढ़ी को खाने से परहेज रखना चाहिए। इसके सेवन से वात दोष बढ़ता है। ऐसे में दुबलापन, नींद की कमी, आवाज का भारी होना आदि सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती है।

मांसाहारी खाना

हिंदु धर्म में इस महीने को बहुत महत्ता दी जाती है। इसलिए सावन के महीने में इसे खाने से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा मानसून में खासतौर मछली का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय दौरान मछलियां अंडे देती है जो कि इंसान के लिए नुकसानदायक होते है।

(डॉ. नुस्खे )
Delhi 7455896433
डॉ नुस्खे अश्वगंधा रोज़ाना सुबह शाम 1-1 चमच्च दूध के साथ खाए और अपनी ताकत, immunity बढ़ाएं
डॉ नुस्खे अश्वगंधा आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या WhatsApp 7455-896-433 और पाएं पूरे भारत में डिलीवरी 

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies

ankit1985

Loading...

Next Post

सावन का व्रत रखने से पहले जान लीजिए 8 जरूरी टिप्स

Wed Jul 8 , 2020
फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें https://www.facebook.com/groups/749534669777457/ सावन के महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. 25 जुलाई 2021 से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. सावन को शिव का महीना माना जाता है. बहुत सारे लोग सावन के पूरे महीने और कुछ […]
Loading...

Breaking News

Loading...