बुधवार भगवान गणपति के प्रभावकारी उपाय एवं टोटके

फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें

https://www.facebook.com/groups/749534669777457/

गणपति जी प्रथम पूज्य माने जाते हैं। भगवान गणपति की पूजा करने का एक विशेष तरीका होता है। यदि विधिवत उनकी पूजा की जाए तो गणपति प्रसन्न हो जाते हैं और तमाम बाधाओं परेशानियों और तनाव से मुक्ति दे देते हैं। इसलिए बुधवार के दिन यदि आप अपने घर में गणपति की स्थापना करें और सफेद गणपति ही लाएं तो आपके घर-परिवार पर आई विपत्ति, शत्रु बाधा या तंत्र शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

गणपति जी को हरी चीजों से प्रेम है इसलिए जब भी उनकी पूजा करें  या उन्हें कुछ भी अर्पित करें तो उसमें हरा रंग जरूर होना चाहिए। बुधवार को अगर गणपति पूजा के साथ अगर आपके कुछ चमत्कारिक टोटके भी आजमा लें तो कई परेशानियां दूर हो जाएगी। आइये जाने बुधवार के ये कौन से टोटके हैं।

बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगा और आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से आपके घर के सारे क्लेश और मन मुटाव दूर हो जाएंगे। घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी।

गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाते हैं।

हर बुधवार जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान जरूर करें। ऐसा करके आप अपने संबंधों में आई खटास को दूसर कर सकते हैं

बुधवार के दिन सात साबुत कौडियां लें और एक मुट्ठी हरा खड़ा मूंग लें। इन दोनों को हरे कपड़े में बांध लें। और भोर में किसी मंदिर की सीढ़ी पर चुपचाप रख आएं।हर बुधवार गणेश को मोदक का भोग लगाएं। उस मोदक को स्वयं न खाकर दूसरों को खिलाएं।

एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंग दाल और दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर रखें। इन दोनों हांडियों को घर के किचन में कहीं पर भी रख दें। ऐसा करने से घर में आकस्मिक संकट नहीं आएगा।

अगर आपको राहु की समस्या है तो बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं। और अगले दिन वह नारियल गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें। साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें।

दो नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल पुष्प की माला देवी दुर्गा की पूजा करें। कोशिश करें कि पूजा बुधवार के दिन मंदिर में करें। एक नारियल चुनरी में लपेटकर दक्षिणा के साथ माता के चरणों में अर्पित कर दें। साथ ही माता की कपूर से आरती करें। ऐसा करके आप अपने घर में सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि ला सकते हैं।

(डॉ. नुस्खे )
Delhi 7455896433
डॉ नुस्खे अश्वगंधा रोज़ाना सुबह शाम 1-1 चमच्च दूध के साथ खाए और अपनी ताकत, immunity बढ़ाएं
डॉ नुस्खे अश्वगंधा आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या WhatsApp 7455-896-433 और पाएं पूरे भारत में डिलीवरी 

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies

ankit1985

Loading...

Next Post

क्रैनबेरीज खाने के हैं फायदे, कैंसर और यूरिन इंफेक्शन रहेगा दूर

Wed Jul 1 , 2020
फ़ेसबुक पर घरेलु नुस्खे ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें https://www.facebook.com/groups/749534669777457/ लाल रंग का ये बेहद छोटा लेकिन टेस्टी फल क्रैनबेरीज, न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है। विटमिन सी के साथ-साथ इसमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं तो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने […]
Loading...

Breaking News

Loading...