क्यों वाल्मीकि का श्राप रामायण का पहला श्लोक बना

रामायण का पहला श्लोक ही संस्कृत साहित्य का पहला श्लोक है। रामायण ही संस्कृत साहित्य का पहला महाकाव्य है. सबसे रोचक बात ये है कि इस श्लोक में एक श्राप दिया गया है. जानिए इस श्राप की कहानी.

संस्कृत का पहला श्लोक कैसे बना :

एक दिन ब्रह्ममूहूर्त में वाल्मीकि ऋषि स्नान, नित्य कर्मादि के लिए गंगा नदी को जा रहे थे। वाल्मीकि ऋषि के वस्त्र साथ में चल रहे उनके शिष्य भारद्वाज मुनि लिए हुए थे। मार्ग में उन्हें तमसा नामक नदी मिलती है।

वाल्मीकि ने देखा कि इस धारा का जल शुद्ध और निर्मल था। वो भारद्वाज मुनि से बोले – इस नदी का जल इतना स्वच्छ है जैसे कि किसी निष्पाप मनुष्य का मन. आज मैं यही स्नान करूँगा।

जब ऋषि धारा में प्रवेश करने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढ रहे रहे थे तो उन्होंने प्रणय-क्रिया में लीन क्रौंच पक्षी के जोड़े को देखा। प्रसन्न पक्षी युगल को देखकर वाल्मीकि ऋषि को भी हर्ष हुआ।

तभी अचानक कहीं से एक बाण आकर नर पक्षी को लग जाता है। नर पक्षी चीत्कार करते, तड़पते हुए वृक्ष से गिर जाता है। मादा पक्षी इस शोक से व्याकुल होकर विलाप करने लगती है।

ऋषि वाल्मीकि यह दृश्य देखकर हतप्रभ रह जाते हैं। तभी उस स्थान पर वह बहेलिया दौड़ते हुए आता है, जिसने पक्षी पर बाण चलाया था।

इस दुखद घटना से क्षुब्ध होकर वाल्मीकि ऋषि के मुख से अनायास ही बहेलिये के लिए एक श्राप निकल जाता है। संस्कृत भाषा में बोला गया यह श्राप इस प्रकार है –

वाल्मीकि रामायण का पहला श्लोक अर्थ सहित

मां निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमः शाश्वतीः समाः ।
यत्क्रौंचमिथुनादेकम् अवधीः काममोहितम् ॥

अर्थ – हे निषाद ! तुमको अनंत काल तक (प्रतिष्ठा) शांति न मिले, क्योकि तुमने प्रेम, प्रणय-क्रिया में लीन असावधान क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक की हत्या कर दी। 

 रामायण का प्रथम श्लोक

श्राप देने के बाद वाल्मीकि ऋषि विचार मग्न हो गये कि यह छन्दबद्ध वाक्य उनके मुख से क्यों निकला। यह बात उन्होंने भारद्वाज मुनि को बताई।

ऋषि ने कहा – मेरे मुख से यह इतना छन्दबद्ध वाक्य क्यों निकला, यह एक आश्चर्य है। यह वाक्य 8 अक्षरों के 4 चरण से मिलकर बना है। मैं इस छन्दबद्ध वाक्य को श्लोक का नाम देता हूँ। श्लोक की उत्पत्ति तो किसी काव्य रचना का आधार होना चाहिए, पर मेरे पास लिखने को तो कोई विषय ही नहीं है।

वाल्मीकि यही विचार मंथन करते हुए अपने आश्रम लौट आये। जब वह ध्यानमुद्रा में बैठे तो भगवान ब्रह्मा ने उन्हें दर्शन दिया।

ब्रह्मा ने उन्हें नारद मुनि द्वारा सुनाई गयी श्री राम कथा का स्मरण कराया। ब्रह्मा ने उन्हें प्रेरित किया और आशीर्वाद दिया कि वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा श्लोक द्वारा रचकर एक काव्य का निर्माण करें।

इस प्रकार ऋषि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत के पहले श्लोक की उत्पत्ति हुई और रामायण महाकाव्य का निर्माण भी संभव हुआ।

नींद नहीं आना, depression, घबराहट, बेचैनी, स्ट्रेस को दूर करने के लिए घर बैठे आयुर्वेदिक Dr Nuskhe Migraine Control kit ऑर्डर करने के लिए click करें      
(डॉ. नुस्खे )
Delhi 7455896433
डॉ नुस्खे अश्वगंधा रोज़ाना सुबह शाम 1-1 चमच्च दूध के साथ खाए और अपनी ताकत, immunity बढ़ाएं
डॉ नुस्खे अश्वगंधा आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या WhatsApp 7455-896-433 और पाएं पूरे भारत में डिलीवरी 
डॉ नुस्खे गिलोय घर बैठे आर्डर करने के लिए क्लिक करें All इंडिया डिलीवरी whatsapp no 7455896433https://cutt.ly/8h0ITdy   

महिलाओं में सफ़ेद पानी (प्रमेह) की समस्या को दूर करने की आयुर्वेदिक डॉ नुस्खे नारी यौवन पाक किट आर्डर करने के लिए क्लिक करें 

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें

https://www.facebook.com/groups/1060360464475834/

कब्ज, पेट गैस, खाना नहीं पाचन, खराब पाचनतंत्र को ठीक करने की आयुर्वेदिक औषधि Dr Nuskhe Kabj upchar kit ऑर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://chatwith.io/s/6062c30ebbe2c

जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, सायटिका का दर्द की आयुर्वेदिक उपचार किट Dr Nuskhe joint pain relief kit ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें *

 https://waapp.me/wa/JP59ir2E

फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें

https://chat.whatsapp.com/Dx2GuKTQEws3W7HuuJOMob

 

ankit1985

Loading...

Next Post

अनार के जूस के फायदे और नुकसान

Wed Mar 3 , 2021
कई लोगों का कहना है कि फलों का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। तो वहीं कुछ लोग मानते हैं जूस नहीं, फल खाना ज्यादा हेल्दी होता है। दोनों में क्या बेहतर है आप भी यह जरूर जानना चाहते होंगे। तो जानिए फ्रूट और फ्रूट जूस से जुड़ी खास बातें.. […]
Loading...

Breaking News

Loading...