सलाद पत्ते खाने के फायदे

आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

फिटनेस पसंद करने वाला हर व्यक्ति अपनी डाइट में सलाद जरूर शामिल करता है। कुछ लोग जूस का सेवन भी पसंद करते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए सलाद खाते हैं। लेकिन सलाद का सेवन शरीर को और भी कई मायनों में फायदा पहुंचाता है।

सलाद से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। सलाद में मुख्य रूप से इन चीजों का सेवन किया जाता है,

सलाद के अलावा लोग चुकंदर का जूस भी पीते हैं। अधिकतर लोग चुकंदर के फायदों को जानकर ही इसका सेवन करते हैं। आपने भी परिवार में सुना होगा चुकंदर खाने से खून साफ होता है और हीमोग्लोबिन बढ़ता होता है।

कई स्वास्थ्य समस्याओं में डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दियों का मौसम है और बाजार में यह खूब बिक रही है। ऐसे में मैं आपको चुकंदर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा।

चुकंदर खाने के

1. न्यूट्रिशन से भरपूर

न्यूट्रिशन से भरपूर होने के कारण चुकंदर खाना और जूस पीना दोनों ही फायदेमंद है। एक कप चुकंदर के जूस में 43 कैलोरी होती है। इसमें 87 प्रतिशत पानी 8 प्रतिशत कार्ब और 3 प्रतिशत के करीब फाइबर (Fiber) होता है।

2. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर

चुकंदर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। इसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर में इन दोनों की जरूरी मात्रा बनी रहती है। चुकंदर में विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी9 और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा देता है।

3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए चुकंदर का सेवन रामबाण से कम नहीं होता। उच्च रक्तचाप के रोगी के ब्लड वेसल्स डैमेज होने का खतरा रहता है। चुकंदर का सेवन हाई बीपी की समस्या को कम करने में सहायक होता है। हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त लोग डॉक्टर की सलाह से चुकंदर या उसके जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं।

सलाद में चुकंदर खाने से नाइट्रेट्स, नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है, जिससे ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) पतली हो जाती है और ब्लड प्रेशर कम होता है। एक स्टडी के मुताबिक चुकंदर या उसका रस कुछ ही घंटों में 3 से 10 mm hg तक ब्लड प्रेशर कम कर सकता है।  

4. फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने में सहायक

चुकंदर का सेवन फिजिकल एक्टिविटी और परफॉर्मेंस में भी सुधार कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले नाइट्रेट्स से माइटोकॉन्ड्रिया पर असर पड़ता है। जिससे आपकी फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ती है। चुकंदर में फ्लेवोनोइड, सल्फर और बीटा कैरोटीन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इनके शरीर में मौजूद होने से लिवर की कार्य प्रणाली सही रहती है।

सलाद या जूस के रूप में चुकंदर का सेवन वजन कम करने में भी मददगार हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी और कैलोरी कम पाई जाती है।लो कैलोरी वाले फूड और वेजिटेबल खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

ankit1985

Loading...

Next Post

6 बड़ी बीमारियों का इलाज करेंगे ये आयुर्वेदिक

Mon Aug 17 , 2020
आयुर्वेदा स्ट्रीट की एंड्राइड App डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ayurvedastreet.ayurvedastreet आयुर्वेदिक चिकित्सा से हमारे ऋषि-मुनियों ने कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का अच्छी तरह उपचार किया है। यानी ऐसी अनेक गंभीर बीमारियां हैं, जिनका उपचार आयुर्वेदिक दवाओं से संभव है। ऐसी ही कुछ बीमारियों और उनके उपचार के बारे में जानकारी […]
Loading...

Breaking News

Loading...