1. अगर जीवन में दुःख परेशानियां चल रही हों तो किसी भी बुधवार के दिन या शाम को हाथी को हरा चारा खिलाएं। शास्त्रों में हाथी को भगवान गणेश का रूप और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरा बुधवार का शुभ रंग माना जाता है। इसलिए इसदिन हरी वास्तु या अन्न हमेशा दान करना चाहिए।

2. बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणेश मंत्र का एक माला जाप करें – “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र जाप के बाद गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।

3. अगर आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ती चाहते हैं तो किसी भी बुधवार की सुबह गणेश मंदिर जाएं और वहां श्रीगणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दुर्वा रखकर चढ़ाएं। इस उपाय से मनोकामना पूर्ण होगी और साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे।

4. संतान सुख से वंचित महिला हर बुधवार श्रीगणेश के मंत्र जाप के साथ उन्हें दो लड्डुओं का भोग लगाए। ध्यान रहे कि लड्डू का यह प्रसाद घर पर ही  बना हो और भोग लगाने के बाद महिला स्वयं इसे ग्रहण जरूर करे।

5. किसी भी बुधवार के दिन या शाम को श्रीगणेश का अभिषेक करें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से सुखों की प्राप्ति होती है और भगवान गणेश हर दुःख से आपको दूर रखते हैं।